हिंदी.ब्लॉग की शुरुआत हिंदी पाठकों की जरुरत को ध्यान में रख कर की गई है। यह ब्लॉग मुख्यतः देवनागरी लिपि में पाठकों को विविध विषयों पर रुचिकर पाठ्य सामग्री प्राप्त कराने हेतु बनाया गया है।

आप यहाँ पर निम्नलिखित विषयों के बारे में पढ़ सकते हैं : –

हमारा मत है की हिंदी भाषा में ब्लॉग्गिंग अभी भी उद्भव काल में ही है, इसमें विकास की अनंत सम्भावनायें हैं। यह अवश्य है की blogger.com के शुरुआती दिनों से ही कुछ हिंदी ब्लॉगर इंटरनेट पर सक्रिय हैं पर उनका कार्यक्षेत्र ज्यादातर कविता लेखन, कथा- कहानी, हिंदी साहित्य आदि ही रहा है। अन्य क्षेत्रों जैसे की तकनीक, सिनेमा, सामन्य ज्ञान, खेल-कूद, खान-पान आदि विषयों पर अभी भी हिंदी में ब्लॉग लिखने वालों की कमी है।

ब्लॉगर सेवा के बाद वर्डप्रेस ने ब्लॉग्गिंग को अति सुगम बना दिया है, अब अगर आप को सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग न भी आती हो तो आप आसानी से ब्लॉग बना सकते हैं। हिंदी.ब्लॉग आपको सरलीकृत भाषा में ये सब जानकारियां प्राप्त करवाने को कृतसंकल्प है।

वर्ष 2015 के पश्चात हिंदी ब्लॉग्गिंग के क्षेत्र में गतिविधियां थोड़ी सी तेज़ हुई हैं जिसके परिणाम स्वरुप विभिन्न विषयों पर बहुत से अच्छे हिंदी ब्लॉग इंटरनेट पटल पर आये हैं।

हम आशावान हैं कि आने वाले समय में हिंदी ब्लॉग लिखने वालों कि संख्या में बढ़ोतरी होगी और हिंदी ब्लॉग्गिंग कि गुणवत्ता में भी सुधार होगा। हिंदी.ब्लॉग की तरफ से पाठकों के मार्गदर्शन और सहयोग के सभी प्रयास किये जाते रहेंगे जिससे हिंदी ब्लॉग्गिंग क्षेत्र की निरंतर प्रगति होती रहे।

साथ ही हमें उम्मीद है कि Google व् अन्य इंटरनेट सर्च इंजन भी हिंदी भाषी खोज को अधिक सुगम व् पाठक केंद्रित बनाएंगे जैसा कि अंग्रेजी भाषा की सामग्री के लिए किया जा रहा है।

आज भी हिंदी भाषा में हम गूगल पर कुछ खोजते हैं तो परिणाम अस्त व्यस्त से होते हैं, कई बार तो सबसे सटीक जानकारी गूगल खोज परिणामों के दूसरे या तीसरे पृष्ठ पर मिलती है। जब कि अंग्रेजी सर्च के विषय में ऐसा नहीं है, आपको सबसे सटीक रिजल्ट्स पहले ही पेज पर मिल जाते हैं।

हमें पूर्णविश्वास है की हम हिंदी भाषी पाठकों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे व नित नए रोचक लेखों को आपकी सेवा में प्रस्तुत करते रहेंगे।

आपके अनुभव को सुधारने के लिए यहाँ पर लेख पढ़ने के दौरान दखल देने वाले इस्तेहार और बैनर न्यायोचित मात्रा में ही दिए जाते हैं। हमारा मूल मकसद आपको अच्छी और निर्बाध पाठ्य सामग्री प्राप्त करवाना है।

– धन्यवाद